बिहार को मिलेगा पहला हाई-टेक ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

पटना जंक्शन के बाहर बनेगा ट्रैफिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बिहार को मिलेगा पहला हाई-टेक ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जंक्शन पर लगने वाला जाम राजधानी की सबसे पुरानी समस्याओं में से एक है, लेकिन अब यह स्थिति बदलने जा रही है। बिहार सरकार ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पटना ट्रैफिक सिस्टम में ऐतिहासिक बदलाव की दिशा में कई बड़े फैसले लिए। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पटना जंक्शन के बाहर ट्रैफिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाने की मंजूरी दी गई, जिसके बाद पटना का यातायात प्रबंधन पूरी तरह हाई-टेक मॉडल पर चलेगा।

बिहार का पहला आधुनिक ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला रहा—बिहार में पहला आधुनिक ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित करना। यह संस्थान मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार के अनुसार, इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार हो चुका है और पटना या उसके आसपास भूमि चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इस इंस्टीट्यूट में जवानों से लेकर अफसरों तक को एक सप्ताह से छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें बेसिक, रिफ्रेशर और स्पेशल कोर्स शामिल होंगे। ट्रेनिंग के लिए देश-विदेश के अनुभवी ट्रैफिक विशेषज्ञ भी बुलाए जाएंगे।

प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर खास जोर

यह ट्रेनिंग सेंटर केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं होगा। जवानों को इंडोर-आउटडोर प्रैक्टिकल के माध्यम से ट्रैफिक प्रबंधन की वास्तविक स्थितियों के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा।
VIP मूवमेंट, भीड़भाड़ वाले आयोजन, त्योहार, मेले, रैलियां—सभी परिस्थितियों में ट्रैफिक नियंत्रण की तकनीकें सिखाई जाएंगी।

सबसे खास बात यह कि पूरे बिहार के प्रमुख मार्गों की विस्तृत ट्रैफिक मैपिंग ट्रेनिंग का हिस्सा होगी। जैसे—पटना जंक्शन से दानापुर तक कहां मोड़ है, कौन-सा फ्लाईओवर, किस गोलंबर पर वाहनों की रुकावट रहती है—हर जानकारी ट्रेनिंग मॉड्यूल में शामिल की जाएगी।

सीसीटीवी, कड़क कार्रवाई और जागरूकता अभियान

गृह मंत्री ने सभी पंचायतों और शहरी निकायों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई और अवैध पार्किंग हटाने के लिए प्राइवेट क्रेन लगाने के आदेश भी दिए गए।
साथ ही स्कूल-कॉलेजों और पंचायतों में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

पटना जंक्शन के बाहर बनने वाला ट्रैफिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर न केवल भीड़भाड़ कम करेगा बल्कि ट्रैफिक पुलिस की कार्यकुशलता को कई गुना बढ़ाएगा। वहीं आधुनिक ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पूरे बिहार की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

2 minutes ago

डॉ. लोहिया जयंती पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के…

8 minutes ago

नव वर्ष शोभायात्रा का किया गया भव्य स्वागत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)l नव वर्ष क़ी भव्य शोभा यात्रा क्षेत्र का भ्रमण कर बरहज नगर…

20 minutes ago

संस्कार भारती की जिला इकाई गठि, डॉ. सोनी सिंह बनीं जिलाध्यक्ष

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत के निर्देशानुसार जनपद इकाई का…

37 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 130 मामलों की सुनवाई, 12 का मौके पर निस्तारण

एक दिन की डीएम बनी छात्रा अनन्या दूबे, अफसरों को दिए निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

50 minutes ago

डीडीयू में एआई, एमएल और डेटा साइंस के नए पाठ्यक्रम शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की…

54 minutes ago