भारत बन सकता है रूस–यूक्रेन युद्ध का मध्यस्थ! पुतिन–जेलेंस्की की कूटनीति में बढ़ी मोदी की भूमिका

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारत की शांतिपूर्ण कूटनीति एक बार फिर वैश्विक मंच पर बड़ा असर छोड़ती दिख रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हालिया भारत दौरे के बाद यूक्रेन युद्ध को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन के साथ शिखर बैठक में स्पष्ट कहा कि “भारत यूक्रेन युद्ध पर तटस्थ नहीं, बल्कि शांति का समर्थक है।” इस बयान को रूस ने बेहद सकारात्मक रूप में लिया और अब पूरी दुनिया को लगने लगा है कि इस लंबे युद्ध को समाप्त कराने में भारत की भूमिका निर्णायक हो सकती है।

ये भी पढ़ें –ठंड से बचाव के उपाय: बच्चों व बुजुर्गों को सर्दी में सुरक्षित रखने के लिए डा. गिरजेश मिश्र की विशेष सलाह

इसी बीच यह बड़ा संकेत भी मिल गया है कि भारत केवल बयानबाज़ी नहीं, बल्कि सक्रिय कूटनीतिक प्रयास में जुटा है। पुतिन के दौरे के तुरंत बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी जल्द ही भारत आ रहे हैं। जनवरी में होने वाला यह दौरा रूस–यूक्रेन संघर्ष को खत्म कराने की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें –“9 दिसंबर: राजनीति, साहित्य और संस्कृति के सितारे

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने पुतिन के साथ हुई बैठक में एक विस्तृत शांति रोडमैप साझा किया है, जिस पर रूस ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। माना जा रहा है कि इसी प्लान पर चर्चा के लिए जेलेंस्की दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। भारत पहले से ही कीव और मॉस्को दोनों से लगातार संपर्क में है और शांति बहाली के लिए सक्रिय बातचीत कर रहा है।

ये भी पढ़ें –9 दिसंबर – इतिहास के वे सितारे, जो अमर होकर भी चुपचाप चले गए

यह भी महत्वपूर्ण है कि पीएम मोदी अब तक जेलेंस्की से आठ बार फोन पर बात कर चुके हैं और 2024 में मॉस्को व कीव दोनों का दौरा भी किया था। इससे भारत की विश्वसनीयता और बढ़ी है। इसी कारण अमेरिका और यूरोप की दबाव आधारित नीति के विपरीत दुनिया अब भारत के संतुलित और शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago