धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गोवा के एक नाइट क्लब में हुए दर्दनाक हादसे के बाद धनबाद पुलिस सुरक्षा जांच को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सोमवार देर रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटलों, रेस्टोरेंट, कैफे, बार और मनोरंजन स्थलों पर व्यापक औचक निरीक्षण किया गया। यह जांच अभियान दूसरे दिन भी देर रात तक जारी रहा।
पुलिस टीम ने प्रतिष्ठानों की संरचनात्मक सुरक्षा, फायर सेफ्टी उपकरण, अग्निशामक यंत्रों की वैधता, आपातकालीन निकास, सीसीटीवी कवरेज, विद्युत वायरिंग, धूम्रपान नियमों का अनुपालन और कर्मचारियों की सुरक्षा जागरूकता जैसे सभी अहम मानकों का गहन मूल्यांकन किया।
ये भी पढ़ें –भारत बन सकता है रूस–यूक्रेन युद्ध का मध्यस्थ! पुतिन–जेलेंस्की की कूटनीति में बढ़ी मोदी की भूमिका
बैंक मोड़, हीरापुर, सरायढेला, राजगंज, कतरास, झरिया और तेतुलमारी में चलाए गए इस निरीक्षण में कई प्रतिष्ठानों में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, लेकिन कुछ जगहों पर गंभीर खामियां भी उजागर हुईं। कई होटलों और बार में फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर्ड मिले और कर्मचारियों को उनके इस्तेमाल की जानकारी तक नहीं थी।
एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर सुधार रिपोर्ट जमा करनी होगी। समय सीमा में सुधार नहीं करने वालों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन से लेकर प्रतिष्ठान सील करने तक की सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है और नागरिकों की सुरक्षा ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें –बिहार को मिलेगा पहला हाई-टेक ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
उन्होंने यह भी बताया कि यह जांच सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि निरंतर निरीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे आगे और अधिक कठोर बनाया जाएगा। आवश्यकतानुसार नगर निगम, अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन को भी संयुक्त अभियान में शामिल किया जाएगा।
जैतीपुर (शाहजहांपुर) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान…
पति की मौत के बाद भी बैंक खाते से नहीं मिल रहे पैसे! हाई कोर्ट…
खाटू श्याम के दर्शन की आस में निकले 6 दोस्त, जयपुर हाईवे पर मौत ने…
आजाद अधिकार सेना ने 2027 चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी…
✍️ बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में विधान परिषद (MLC) चुनाव से…
8 सीटों पर मतदान के बीच मोकामा में नीरज कुमार-अनंत सिंह समर्थक भिड़े, संजीव कुमार…