बिहार डिप्टी सीएम पर दो वोटर आईडी का आरोप, अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से वोटर आईडी रखने के आरोप के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला और उन्हें ‘वोट लूट’ और ‘बूथ लूट’ में मददगार बताया।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि विजय कुमार सिन्हा के पास दो अलग-अलग वोटर आईडी नंबर मौजूद हैं। हालांकि, डिप्टी सीएम सिन्हा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

मामले को उत्तर प्रदेश से जोड़ते हुए, अखिलेश यादव ने कहा, “अगर बिहार के डिप्टी सीएम के पास दो वोटर आईडी हैं, तो यूपी के मुख्यमंत्री ‘वोट लूट’ में उनकी मदद कर रहे हैं।” उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में हुए उपचुनावों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अयोध्या में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी गईं और मीरापुर में कमिश्नर, एसएसपी व डीएम ने बल प्रयोग कर मतदाताओं को घरों से बाहर निकलने से रोका।

अखिलेश ने एक वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि मीरापुर में एक पुलिसकर्मी ने महिला मतदाताओं पर बंदूक तान दी थी। उन्होंने सवाल किया, “क्या हमने महिलाओं पर रिवॉल्वर तानते नहीं देखा? क्या चुनाव आयोग सो रहा था?”
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जब चुनाव में अधिकारी ही अपराधी बन जाएं, तो फिर कार्रवाई कौन करेगा।

राजनीतिक गलियारों में इस बयानबाजी से माहौल गरम है, जबकि चुनाव आयोग की तरफ से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

3 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

4 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

4 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

14 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

15 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

15 hours ago