बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
बलिया पुलिस के साइबर सेल टीम को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल ने धोखाधड़ी कर राम सनेही मौर्या के खाते से निकाले गये 100000/- (एक लाख रुपये) उनके खाते में वापस करा दिया है। साइबर सेल शिकायतकर्ता के धोखाधड़ी की शेष धनराशि को वापस कराने का निरन्तर प्रयास कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, एक सितम्बर 2022 को शिकायतकर्ता राम सनेही मौर्या पुत्र स्व. विन्ध्याचल मौर्या (निवासी : पशुहारी, उभांव) द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उनके बैंक आफ बड़ौदा के खाते से भिन्न-भिन्न तिथियों में 137393.04/-रुपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी। फलस्वरूप 25 नवम्बर 2022 को शिकायतकर्ता राम सनेही मौर्या के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 100000/- (एक लाख रूपये) वापस कराया गया। राम सनेही मौर्या द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। साइबर सेल पुलिस टीम में निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्र (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी अमरनाथ मिश्रा, आरक्षी प्रशान्त कुमार सिंह, आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला, आरक्षी शिवचन्द यादव शामिल रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…