बलिया में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: मंडी सचिव व सहायक सचिव 21 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश सरकार की सख्त मंशा को बलिया में एक बड़ी सफलता मिली है। आज़मगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को नवीन मंडी समिति बलिया के सचिव धर्मेंद्र सिंह और सहायक सचिव ओम प्रकाश को 21 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों अधिकारियों को कोतवाली लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।शिकायतकर्ता राजू कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था, जिसके सभी जरूरी कागजात पूर्ण थे। इसके बावजूद सहायक सचिव ने 26 हजार रुपये की मांग की, जबकि यह लाइसेंस नि:शुल्क होता है। लगातार दबाव और रिश्वत की मांग से परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। पूर्व नियोजित योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने सोमवार को सहायक सचिव ओम प्रकाश को 21 हजार रुपये की रिश्वत दी, वहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। सचिव धर्मेंद्र सिंह को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम, आजमगढ़ के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर बलिया पहुंचे थे, जहां नवीन मंडी स्थल से दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बड़ा संदेश गया है और ईमानदार काम कराने वाले आम नागरिकों में विश्वास जगा है।

Karan Pandey

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

2 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

2 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

2 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

2 hours ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

24 hours ago