कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होकर उठाएं योजनाओं का लाभ

08 अगस्त को आगरा के विकास भवन सभागार में होगी ई-लॉटरी प्रक्रिया

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के इच्छुक कृषकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने विभागीय पोर्टल पर ₹10,000 से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों एवं स्माल गोदाम की बुकिंग की है और टोकन कन्फर्म नहीं हो पाए हैं, उनके लिए ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। श्री कुमार ने जानकारी दी कि 08 अगस्त 2025 को दोपहर 12:30 बजे विकास भवन सभागार, संजय पैलेस, आगरा में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय समिति की उपस्थिति में यह ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी कृषकों से आग्रह किया है कि जो किसान कृषि यंत्रों की बुकिंग कर चुके हैं, वे निश्चित रूप से इस ई-लॉटरी प्रक्रिया में भाग लें। इससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।कृषि विभाग द्वारा दी जा रही यह पारदर्शी प्रक्रिया किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Karan Pandey

Recent Posts

ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का शिकंजा, 261 डीजे संचालकों को नोटिस

39 लाउडस्पीकर उतरवाए, 95 की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 minutes ago

योगीराज अनंत महाप्रभु की जयंती के पहले दिन बहा कथा का सागर

देश भर से आए संतों ने कराया मानस रसपान बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)नगर के श्रीकृष्ण इण्टर…

9 minutes ago

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत, डीएम कार्यालय में बन रहे आयुष्मान कार्ड

34 लाभार्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, 10 पात्रों का मौके पर बना कार्ड बलिया(राष्ट्र…

28 minutes ago

दाता साहब का सालाना उर्सपाक सम्पन्न

हजारों अकीदतमंदों ने मज़ार पर दी हाजिरी सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सभी आस्था के…

51 minutes ago

पाक्सो एक्ट के प्रावधानों से छात्र-छात्राओं को कराया अवगत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद…

55 minutes ago

मिशन शक्ति फेज 5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)शुक्रवार को कपरवार स्थित सावित्री बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मिशन…

58 minutes ago