पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

धनंजय सिंह अध्यक्ष एवं राकेश कुमार भारती महामंत्री चुने गए

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ का द्विवार्षिक चुनाव पशु चिकित्सालय देवरिया सदर के प्रांगण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ सतीश कुमार के देखरेख में चुनाव में पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध संपन्न हुआ । धनंजय सिंह को अध्यक्ष एवं राकेश कुमार भारती को महामंत्री चुना गया अन्य पदाधिकारियों में रमेशचंद्र मिश्रा संरक्षक, उपाध्यक्ष देवेश मालवीय, संयुक्त मंत्री दूधनाथ, संगठन मंत्री दिनेश कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, आडिटर ऋषिमुनि गुप्ता एवं प्रवक्ता पंकज कुमार को चुना गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा अरविंद कुमार वैश्य,उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा ओमप्रकाश प्रजापति व डॉ यू.के.सिंह तथा पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी व कृष्णकान्त तिवारी ने सभी चुनें गये पदाधिकारियों को बधाई दिया।
धनंजय सिंह ने कहा कि संघ के अध्यक्ष के रूप पशु चिकित्सा फार्मासिस्टों के हित में जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक जो भी मांग है उसको पूरा करने की कोशिश करुंगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

25 minutes ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

36 minutes ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

47 minutes ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

47 minutes ago

दीपावली पर पटाखा बाजारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एसपी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया…

52 minutes ago

दिवंगत आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव को पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस कार्यालय देवरिया के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात आरक्षी आदित्य राम…

59 minutes ago