समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

परीक्षा 27 जुलाई को, 8299 अभ्यर्थी होंगे शामिल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा 27 जुलाई (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से एक दिन पूर्व यानी 26 जुलाई को अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण करें। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों के अप्रोच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई आदि की गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
डीएम ने कहा कि गोपनीयता की दृष्टि से प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट को ट्रेजरी से निर्धारित समय पर डबल लॉक प्रणाली के तहत प्राप्त कर कड़ी निगरानी में परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचाया जाए। उनकी वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित हो और कक्ष निरीक्षकों को नियमानुसार वितरण किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा की शुचिता में किसी भी तरह की चूक को गंभीरता से लिया जाएगा, दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों की बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 8299 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। बिना पहचान पत्र के किसी को भी परीक्षा ड्यूटी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस बैठक में परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, रामजी, नायब तहसीलदार हरेराम यादव, प्रियंका तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए अमित कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, डीपीआरओ मनोज कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, केंद्र व्यवस्थापक शैलेश कुमार पांडेय, सुमन त्रिपाठी, दिलीप मणि त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व सह-केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

6 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

7 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

7 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

7 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

7 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

18 hours ago