राज्यपाल से मिला सीआरडीपीजी का प्रतिनिधिमंडल

नैक मूल्यांकन में बी प्लस ग्रेड मिलने पर दी शुभकामनाएं

लखनऊ/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला महाविद्यालय, गोरखपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल से राजभवन, लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा प्राप्त बी प्लस ग्रेड की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में की गई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। उनके साथ महाविद्यालय की प्राचार्या, वरिष्ठ शिक्षकगण एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने महाविद्यालय परिवार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा ज्ञान, सेवा और उत्कृष्टता की दिशा में सतत प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, सामाजिक सहभागिता एवं नैक मूल्यांकन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और सराहना की। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा निर्मित चित्र-पेंटिंग और राज्यपाल के सामाजिक योगदान पर आधारित एक प्रेरणादायक कविता भी भेंट की गई।
उल्लेखनीय है कि चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला महाविद्यालय गोरखपुर विश्वविद्यालय का पहला महिला महाविद्यालय है जिसे नैक मूल्यांकन में सफलता प्राप्त हुई है। महाविद्यालय ने नैक के सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह मान्यता अर्जित की है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों को शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं तकनीकी सहयोग निरंतर दिया जा रहा है, ताकि विश्वविद्यालय की समग्र गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि हो सके। इसी क्रम में स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को सह-निर्देशक नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय आने वाले समय में और बेहतर ग्रेड प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

5 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

5 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

6 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

6 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

6 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

17 hours ago