Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बहराइच शाखा का चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉक्टर के.के.सिंह व चुनाव अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह की देख रेख में सकुशल संपन्न हुआ l अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला निवर्तमान जिला मंत्री एवं प्रदेश काउंसिल सदस्य डॉ. प्रमोद त्रिपाठी एवं वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष सुमुख शरण पाठक के बीच रहा l जिसमें सुमुख शरण पाठक ने अपने प्रतिद्वंदी को 60 मतों के भारी अंतर से हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता l जबकि जिला मंत्री के पद पर डॉ. प्रेम प्रकाश कुशवाहा का निर्वाचन हुआ l अपने निर्वाचन पर सुमुख पाठक ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसोसिएशन के माध्यम से अपने फार्मेसिस्ट भाइयों की समस्याओं को प्रदेश तथा केंद्र सरकार को अवगत करा कर उनके समाधान हेतु पूरा प्रयास करना एवं अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं बिना किसी भेदभाव के निर्वहन करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा l सुमुख पाठक के निर्वाचन पर चीफ फार्मेसिस्ट डॉ अनिल मिश्र,डॉ उमेश्वरी पांडे,डॉ. करुणा शंकर दीक्षित, डॉ अरविंद पाठक,डॉ.चंदन मिश्र,डॉ. डॉक्टर ताहिर डॉ.समीम, डॉ.अर्जन सिंह,डॉ. रहमान,डॉ. बलबीर सिंह,डॉ परवेज अहमद, डॉ.अरविंद शुक्ला,डॉ.अखिलेश मिश्रा,एवं डॉक्टर सुधीर मौर्य ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments