Friday, October 17, 2025
HomeUncategorizedस्वयंसेवक संघ का भूमि पूजन कार्यक्रम विधि विधान के साथ संपन्न

स्वयंसेवक संघ का भूमि पूजन कार्यक्रम विधि विधान के साथ संपन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापारिक महत्व का कस्बा नौतनवा में बुधवार को स्वयंसेवक संघ का भूमि पूजन कार्यक्रम विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सुभाष प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रांत ने उपस्थित लोगों से कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रहा है। कार्यालय के लिए भूमि पूजन हो गया है अब कार्यालय का भवन बनना है। यहां उपस्थित सभी लोग मन ही मन संकल्प कर लें कि एक भव्य भवन निर्माण मे सहयोग और भागदारी निभानी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 9:00 बजे से महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर सहित आसपास के जिलों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधायक और सांसद आना शुरु हो गए थे। इस मौके पर मुख्य रुप से नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी, जगदंबिका पाल सांसद डुमरियागंज लोकसभा, सतीश चंद्र द्विवेदी पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री, शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ नगर कन्हैया पासवान, ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष फरेंदा अशोक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग मौजूद रहे।इसके उपरांत विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने नौतनवा डाक बंगले पर पूर्व शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी का स्वागत किया और उनको रामनामी पटका ओढाकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments