भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के एक होटल में लगाई फांसी

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। सारनाथ के एक होटल में रविवार को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरा नंबर 105 में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। अभिनेत्री आकांक्षा के आत्महत्या की वजह का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था।
आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की निवासी वाली थीं। वह रात में शूटिंग के बाद होटल में गई थीं और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मेकअप मैन ने आकांक्षा दुबे को फोन किया। फोन न उठाने पर मेकअप मैन होटल पहुंचा। वहां आकांक्षा के कमरे का दरवाजा बंद था। होटल के कर्मियों ने मेकअप मैन को बताया कि आकांक्षा ने सुबह से नाश्ते के लिए ऑर्डर नहीं किया है। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई जबाब नहीं आया तब उन्होंने पुलिस को बुलाया।
होटल मैनेजर ने पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से दरवाजा खोला, तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला। एसीपी सारनाथ ने उनके मोबाइल समेत अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।

आत्महत्या के कुछ ही देर बाद आकांक्षा दुबे का आखिरी भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं।’ गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा ने 2019 में फिल्मों में डेब्यू किया था।
आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकांक्षा दुबे फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई थीं। फिलहाल वीडियो डिलीट हो चुका है। इसके अलावा देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने भोजपुरी गाना ‘हिलोर मारे’ पर बेली डांस करते नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने को-स्टार समर सिंह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा था।
पुलिस कमिश्नर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि ”होटल सोमेंद्र के रूम नंबर 105 में रविवार सुबह एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जानकारी पर पता चला कि वह भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे थीं। वे शूटिंग के सिलसिले में बनारस आई थीं और 22 मार्च की रात होटल में रुकी थीं। उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनका परिवार काफी समय से महाराष्ट्र में रहता है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

9 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

19 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

19 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago