बहराइच को मिली 08 मोबाइल वेटनरी यूनिट की सौगात

घायल व बीमार पशु को उपलब्ध होगी त्वरित चिकित्सा सुविधा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आकस्मिक पशु चिकित्सा सेवाओं को टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से पशुपालकों के द्वार पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ,भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘इस्टेबलिसमेंट एण्ड इस्ट्रेलिंग ऑफ वेटनरी हास्पिटल्स एण्ड डिस्पेन्सरीस के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ स्थित 5-कालीदास मार्ग से मोबाइल वेटनरी यूनिट का शुभारम्भ/फ्लैग ऑफ किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में लखनऊ में आयोजित मोबाइल वेटनरी यूनिट का शुभारम्भ/फ्लैग ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। इस अवसर पर एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड के प्रतिनिधि डॉ. आनन्द गोंड, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरान्त एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड के प्रतिनिधि डॉ. आनन्द गोंड, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर जनपद को प्राप्त हुए 08 वेटनरी मोबाइल वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त हुए 08 वाहनों में से जिले की प्रत्येक तहसील पर एक-एक तथा जिला मुख्यालय पर दो वाहन मौजूद रहेंगे। टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचना पर पशुपालकों के द्वार पहुंच कर उनके मवेशियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

9 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

20 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

20 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago