सड़क हादसे में भिटौली ने खोया अपना सच्चा साथी: नेताओं का उमड़ा स्नेह, पूर्व प्रधान आशीष गौतम की रिक्तता अपूर्णनीय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली उपनगर ने एक सच्चे, ईमानदार और जनसेवा के लिए समर्पित नेता को खो दिया है। पूर्व प्रधान आशीष गौतम की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों में शोक संवेदनाओं की लम्बी श्रृंखला शुरू हो गई।

नेताओं ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सोमवार को विधान परिषद सदस्य सी.पी. चन्द भिटौली स्थित उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आशीष गौतम राजनीति में अत्यंत सक्रिय, ईमानदार और जनहित कार्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित थे।
उन्होंने कहा— “आशीष गौतम लोगों के सच्चे साथी थे। उनका जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है।”

इसके बाद पनियरा विधानसभा के पूर्व विधायक देवनरायण सिंह उर्फ जी.एम. सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि गौतम की लोकप्रियता सिर्फ भिटौली तक सीमित नहीं थी, बल्कि आसपास के कई गांवों में भी लोग उन्हें बेहद सम्मान और प्यार से देखते थे।
उन्होंने कहा— “यह रिक्तता किसी भी रूप में पूर्ण नहीं हो सकती।”

क्षेत्र में शोक की लहर, जनसेवा की कमी लंबे समय तक महसूस होगी

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष एजाज खान, प्रधान संघ के वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा, स्वामीनाथ गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की।

भिटौली क्षेत्र के लोग आज भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि उनका प्रिय नेता और सहयोगी अब उनके बीच नहीं है। जनसेवा के हर कार्य में आगे रहने वाले आशीष गौतम की कमी लंबे समय तक खलती रहेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

48 minutes ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

2 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

2 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

2 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

3 hours ago