जड़ से खोखले बिजली के खम्बो को सूचना देने के बाद भी ठीक नहीं किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका के वार्डो मे दर्जनों लोहे के विद्युत पोल जड़ से खराब होकर तार के सहारे लटक रहे हैं जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। इन जर्जर तारों व खराब हो चुके विद्युत के खम्बो की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा विभाग के अधिकारियों को कई बार दिया गया।

विभाग के अधिकारी कभी भी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। नगर के पटेल नगर, पुराना बरहज, केवटलिया, सहित कई वार्डो में दर्जनों विद्युत पोल जड़ से खराब हो चुके हैं, कई खम्भे तो नीचे से टूट कर दीवालों के सहारे लटके हुए हैं जिससे कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

नगर निवासी श्रवण, चंदन, जीतू , भोला, राकेश, करन,अनूप सहित कई वार्डो के सदस्य गणो द्वारा भी शिकायत कर विभाग से बिजली के खम्बो को ठीक करने की मांग की गयी है लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बन दुर्घटना का इंतजार कर रहे है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह गौतम से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Karan Pandey

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

13 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

13 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

13 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

23 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago