आपातकालीन बैठक करके रणनीति तैयार की भारतीय किसान यूनियन टिकैट ने

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
22 फरवरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आपातकालीन बैठक करके रणनीति तैयार की मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने मालवीय आवास गृह में जिले के कार्यकर्ताओं को एकदम तैयार रहने के लिए आवाहन किया। उन्होंने कहा आज एसकेएम की मीटिंग चल रही है राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, उनके निर्णय का इंतजार है जैसे ही आदेश मिलेगा भारतीय किसान यूनियन तैयार रहे इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्याय चौधरी सौदान सिंह ने कहा बदायूं हमेशा अगली पंक्ति में आंदोलन के लिए तैयार मिला है और मुझे उम्मीद है इस बार आंदोलन आर पार के साथ होगा। भारत सरकार किसानों के साथ दो वर्षों से धोखा कर रही है झूठ फरेब के साथ मोदी राजनीति कर रहे हैं, किसानों पर जिस तरीके से उनका बर्ताव है वह अच्छा नहीं है दुश्मन देश की तरह उन पर अटैक किया जा रहा है, यह देश विदेश में गलत संदेश दे रहा है इस अवसर पर जिला सचिव रन सिंह यादव उर्फ पप्पू भैया ने कहा जैसे ही हाई कमान का आदेश मिलेगा हम तैयार हैं, जहां भी मोर्चाबंदी पर लगाया जाएगा सहजवान तहसील आगे मिलेगी। इस अवसर पर टीटू सिंह रामफल जीत सिंह यादव तस्लीम गाजी केसर अली समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह गिरे पेड़

80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…

35 seconds ago

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

10 minutes ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

23 minutes ago

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

28 minutes ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

50 minutes ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

1 hour ago