भारत स्काउट गाइड के सदस्यों ने यात्रियों को पिलाया पानी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन ) अनुभव पाठक के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर, पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ के सदस्यों द्वारा जल सेवा अभियान चलाकर गर्मी से राहत के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रियों तक पानी पहुँचाया जा रहा है ।
इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ वाराणसी शाखा मऊ द्वारा सोमवार 20/5/2024 मऊ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों में ग्रीष्म कालीन सेवा कार्य के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के रेल यात्रियों को पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई ।
इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ- वाराणसी यूनिट राम बाजपेई ग्रुप के रोवर्स, लीडर्स एवं जिला संघ – लखनऊ के एच डब्लू बी गाइडर ने भारत स्काउट गाइड और यूनिसेफ द्वारा चलाए जा रहे जलवायु परिवर्तन के विषय सी एल ए पी के अंतर्गत मिशन लाइफ के पॉइंट नं 5 रिड्यूस वेस्ट पर आम जनता को हाथ से बनाये गये पोस्टरों के मध्य से जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में हिमांशु भारद्वाज, भानु पटेल, नितेश भारती, आकाश पटेल, विशाल पटेल, तेजस मौर्या, संदीप कुमार मिश्रा, शिवम यादव,काशीनाथ, प्रियांका महाराज समेत कुल 10 सदस्य शामिल रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नारायणी नहर में मिला अज्ञात शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की…

19 hours ago

घाघरा किनारे बालू में दफन मिली 6.68 लाख की अवैध शराब, बिहार तस्करी की साजिश नाकाम

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )l जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

20 hours ago

भाजपा देहात मंडल की मासिक बैठक में पर्यावरण संरक्षण व संगठन मजबूती पर मंथन

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल की मासिक बैठक रविवार को बारां दीक्षित…

20 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा संत कबीर…

20 hours ago

बिना अनुमति उखाड़े जा रहे सरकारी पेड़, वन विभाग ने जेसीबी की जब्त

भुवना–कप्तानगंज मार्ग चौड़ीकरण कार्य में नियमों की अनदेखी का आरोप, वन विभाग ने शुरू की…

20 hours ago

उग्रसेन सिंह सेतु पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग तेज

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रामजानकी मार्ग स्थित उग्रसेन सिंह सेतु से सुरक्षा जालियां चोरी होने के…

20 hours ago