ए.के. शर्मा ने पत्रकारों को दिया समस्याओं के निराकरण का भरोसा, विभिन्न जनपदों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
अमित त्रिपाठी
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के चंद्रा इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में रविवार को पत्रकार मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान पत्रकारों ने जनपद में पत्रकारिता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और पत्रकारों के हितों से संबंधित मुद्दों को मंत्री के सामने रखा। मंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया और पत्रकारों से जनपद की समस्याओं को बेझिझक उनके संज्ञान में लाने की अपील की।अपने संबोधन में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में अपनी बात और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए संचार के अनेक प्रभावी माध्यम उपलब्ध हैं। पत्रकार इन माध्यमों के जरिए जनपद की समस्याओं को शासन और सरकार के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सचिव के रूप में कार्य करते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए, जिनका प्रभाव आज भी उनके कार्य करने के तरीके में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि वह प्रचार से अधिक काम करने में विश्वास रखते हैं।मंत्री ने कहा कि आज भारत की पहचान देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बदली है। विदेशों में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास और उसकी आर्थिक समृद्धि काफी पुरानी है। 1700 से 1800 ईस्वी के दौरान भारत आए एक अमेरिकी अर्थशास्त्री ने भी तत्कालीन भारत की उत्कृष्ट अर्थव्यवस्था का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में बिहार सहित वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और मऊ से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बनारस से आए हास्य कवि डंडा बनारसी, नजर इलाहाबादी, शंकर कैमुरी, प्रयागराज से वंदना शुक्ला, देवरिया से गुनगुन गुप्ता तथा मऊ के ओजस्वी गीतकार पंकज प्रखर और पुरुषार्थ सिंह ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी। हास्य, व्यंग्य, ओज और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं पर सभागार तालियों से गूंजता रहा।कवि सम्मेलन का संचालन युवा कवि पंकज प्रखर ने किया। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पत्रकार एवं आयोजनकर्ता प्रवीण राय ने उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया। उन्होंने समारोह में सहभागिता के लिए सभी पत्रकारों, कवियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…
Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…
2027 में भाजपा होगी 300 पार - केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…
Ai निर्मित तिलक समारोह से लौट रही कार ट्रेलर से भिड़ी, छह की मौत; गांव…
फोटो AI कोर्ट से फरार लुटेरा पुलिस के जाल में! हाजीपुर में एसटीएफ की मुठभेड़,…
फोटो Ai मां की एक पुकार पर 500 KM दूर पहुंची पुलिस, रेडलाइट एरिया में…