देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
इण्डिया महागठबंधन से लोकसभा देवरिया से प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष /पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू आज तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के परसौना,मथौली, करनपट्टी, पथरवा,माधोपुर खुर्द, गोड़ईता,मंझरिया,मोखन, मुन्नीपट्टी सहित दर्जनों गांवों में भ्रमण,जनसंपर्क एवं जनसंवाद किया।
इस दौरान अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सत्तासीन जनप्रतिनिधियो ने तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है जिसके कारण यह क्षेत्र विकास से पूरा अछूता है इस क्षेत्र में ना कोई उद्योग धंधा है ना कृषि के संसाधन जिस कारण युवा,किसान सहित आमजन हताश और परेशान है इस क्षेत्र के बांधो की हालत जर्जर है जिस कारण क्षेत्र के लोग हर साल भयंकर बाढ़ की विभीषिका झेलते है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष/पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा की यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है यह देश की एकता,अखंडता,और संविधान बचाने का चुनाव है भाजपा की सरकार और इनके नेता झूठ की पराकाष्ठा पार कर दिए है और झूठे विकास की बात कर अपनी पीठ थपथपाते है अब इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है आने वाला समय इण्डिया गठबंधन का है।
इस दौरान प्रभारी लोकसभा अशोक कुशवाहा,लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधुश्याम राय,पूर्व ब्लाक प्रमुख उदयनारायण गुप्ता,राजेश यादव, धुआं सिंह,राजन यादव, बी एन सिंह कुशवाहा, अरविन्द यादव,लालमन यादव,मान सिंह चौहान आदिलोग उपस्थित रहे।
डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…
रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…