जिले भर में धूमधाम से मनाई गई भारतरत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम भाजपा के 6 राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक है। जिसे पार्टी हर बूथ पर मनाती है। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने मेहदावल मंडल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंह कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष की एक अनुपम मिसाल है, जिन्होंने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित और कमजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है।
जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके सपनों को साकार करने में योगदान करें। इसी क्रम में जिला मुख्यालय के बैंक चौराहे पर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर भाजपा के जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने विधायक गणेश चौहान के साथ माल्यार्पण कर समाज में समानता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में एमएलसी ई.सुधांशु सिंह, पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्रा, सभासद टी एन गुप्ता, गौरव निषाद, अरुण गुप्ता, अत्रेश श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदित्य यादव, धनंजय पांडेय, सतविंदर पाल जज्जी, आनंद, विनोद अग्रहरि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

13 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago