भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे भारत रत्न अटल जी

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिले भर में अनेक कार्यक्रमों में लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बतायाl पोखरण में परमाणु परीक्षण करके विश्व को भारत की शक्ति का एहसास करा दिया था तो कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने तथा उसे पराजित करने वाले भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे अग्रिम चौकी तक गये थे और उन्होंने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें आपकी वीरता पर गर्व हैl जैसे अनेक प्रसंगों को याद कियाl
सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनायी गयीl समारोह की शुरुआत में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गईl
समारोह के मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी अजय सिंह गौतम ने जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी के शून्य से शिखर तक के राजनीति सफर की गाथा के बारे में बताते हुए वाजपेयी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलू से परिचित करायाl
श्री गौतम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद 1984 में हुए आम चुनाव में सिर्फ 02 सीट मिलने पर उन्होंने कहा था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगाl सब जानते हैं कि आज 2 सीट से 303 सीट पर जीत हासिल कर ली हैl अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनीतिज्ञ थे और समाज के प्रति उनके व्यवहार से बहुत कुछ सीखने को मिलता हैl अपने प्रधानमंत्रित्व काल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना, नदी जोड़ने के साथ साथ विकसित भारत की योजना बनाई थीl आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसी काम को आगे बढ़ा रहे हैंl उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के संक्षिप्त जीवन परिचय कराते हुए बताया कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में सबसे निराले, अनूठे सबसे अधिक लोकप्रिय राजनेता थे।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद ने कहा कि वे सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक थे उनका जीवन हम-सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय हैl अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हम लोगों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैंl वे जनसंघ और भाजपा के बीच बहुमूल्य कड़ी थेl
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृष्णा चौरसिया, राजेश मिश्रा, ब्रह्मानंद पांडेय, यशोदानन्द यादव, दिनेश सिंह, धर्मेन्द्र, लाल बहादुर, मंगलम सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कियाI

rkpnews@desk

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

4 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

5 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

5 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago