Friday, February 20, 2026
Homeराजनीतिक खबरेमहाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन में, रविवार को "भारत जोड़ो यात्रा "मध्य...

महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन में, रविवार को “भारत जोड़ो यात्रा “मध्य प्रदेश में करेगी प्रवेश

मुंबई एजेंसी।महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन रविवार को बुलढाणा जिले से आगे बढ़ी। महाराष्ट्र से यह पदयात्रा रविवार रात को मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार को 74वें दिन में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा शनिवार को साईराम एग्रो सेंटर में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह छह बजे बुलढाणा के भेंडवल से फिर से शुरू हुई। राहुल से मिलने के लिए यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान कांग्रेस नेता ने उनसे बातचीत की।

सोमवार को ‘भारत यात्रियों’ के लिए विश्राम दिवस रहेगा। इस दिन राहुल गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इसने सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था।

दो हफ्ते में यह पदयात्रा राज्य के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम, अकोला और बुलढाणा जिलों में 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरी। राहुल ने यात्रा के महाराष्ट्र चरण में दो रैलियों को भी संबोधित किया। पहली रैली नांदेड़ में 10 नवंबर और दूसरी रैली शेगांव में शुक्रवार को हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments