Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाकपा एवं माकपा तथा खेत मजदूर यूनियन का होगा संयुक्त धरना प्रदर्शन

भाकपा एवं माकपा तथा खेत मजदूर यूनियन का होगा संयुक्त धरना प्रदर्शन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी देवरिया तथा खेत मजदूर यूनियन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, सोमवार को आम जनमानस की समस्याओं को लेकर, तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बताते चलें कि खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव कामरेड अरविंद कुशवाहा तथा खेत मजदूर यूनियन (मार्क्सवादी) के जिलाध्यक्ष कामरेड हरिवंद प्रसाद ने बताया कि, सोमवार 28/4/2025 को किसानों, मजदुरों व आम अवाम की ज्वलंत समस्याओं को लेकरज़ बरहज तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेगा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन आम आवाम के मुद्दों से शासन प्रशासन सहित प्रदेश के मुखिया को जगाने का कार्य करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments