Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुर्गा पांडाल में भजन संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दुर्गा पांडाल में भजन संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

माता रानी के भजन में रात भर सराबोर हुए भक्त

मुंबई अयोध्या व सीतापुर के भजन गायको ने प्रस्तुत किये भजन

भजन गायको की मनमोहक प्रस्तुति से आनंदित हो उठे श्रद्धालु

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि पर थाना मोतीपुर के अन्तर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे मार्ग पर स्थित गायघाट के नयापुर्वा में जय मां वैष्णो दुर्गा पूजा समिति के द्वारा स्थापित दुर्गा पंडाल में देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुंबई की गायिका तुषा पांडेय अयोध्या के गायक गौरव बिट्टू राजा व सीतापुर के गायक शिवांश पन्डित ने पूरी रात माता रानी के भक्ति भजन से भक्तों को सराबोर किया।
भक्ति भजन कार्यक्रम सुनने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुटी रही ,कार्यक्रम के समापन पर समिति की ओर से गायक कलाकारों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विष्णु साहू, उपाध्यक्ष गोलू वर्मा ,प्रवक्ता भोलू वर्मा, कोषाध्यक्ष ननकऊ साहू, मंत्री संतोष आर्या ,महामंत्री अशोक पोरवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमित कुमार, मुन्नालाल जायसवाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना मोतीपुर पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments