संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थानाक्षेत्र के हरिहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक देवर और भाभी ने पंचायत में शादी कर ली। पति अनुपस्थिति में दोनों पक्षों के लोगों के साथ ही स्थानीय सभासद भी उपस्थित रहे।
मिली जानकारी के अनुसार शादी के छह महीने बाद पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया था। इस बीच भाभी की नजदीकी अपने देवर अमित से बढ़ने लगी और दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे। जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो टोका-टाकी शुरू हुई। फिर दोनों घर छोड़कर भाग गए। बाद में दोनों को पकड़कर वापस घर लाया गया। जहां उन्होंने एक दूसरे के साथ रहने की जिद्द पकड़ ली।
मामला नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही के पास पहुंचा। उन्होंने दोनों परिवारों की आम सहमति से उनका विवाह करा दिया। विवाह के बाद अमित ने प्रिया को सिंदूरदान करके उसकी मांग भरी और उपस्थित लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। उधर पति इस घटनाक्रम पर कहना है कि उसे इस शादी कुछ लेना देना नहीं है।
शादी के दौरान दोनों के परिवार वालों के साथ ही सभासद जयराम, पवन शर्मा, चंदन सैनी , महेश गोस्वाती, दीपक चौधरी और विधायक प्रतिनिधि पंकज कन्नौजिया आदि उपस्थितरहे।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…