दिसंबर की
इस अंतिम शाम ने पूछा
क्या बात है
इतने उदास क्यों हो!
लेखा जोखा है
हमारे पास
गुजरे हुए साल का
तीन सौ पैंसठ दिनों का
उनमें भी चौबीस घंटे का
चौबीस घंटों में एक एक मिनट का
गुजरे हुए हर सेकंड का।
लेखा जोखा है
क्षण प्रति क्षण
मन में उठे उल्लास का
शहनाई, ढोल के बजने से
मदमस्त होने वाली धुनों के बीच
आह्लादित करने वाली
सतरंगी ध्वनियों के मायाजाल का।
लेखा जोखा है
दुनिया में चल रहे युद्धों का
युद्धों और
जैविक युद्धों की आशंका
से भयाक्रांत मन का;
उथल पुथल और
आशंकाओं के बीच
शांति की तलाश का
लेखा जोखा है।
लेखा जोखा है
मोहल्ले में चुनावी ऐलानों के बीच से
निकलने वाले अपनेपन का
जो परिणामों के बाद
एक नीरव शून्यता में समा जाती हैं।
लेखा जोखा है
घनश्याम चाट वाले की मृत्यु का
जो ठेले पर लगाता था
चाट की दुकान।
जहां घमंजे सी
गुजर जाती थी जिंदगी।
इधर
राम नाम सत्य है
की धुन से कई अपनों के
परलोक चले जाने की पीड़ा
मन को सालती है।
राम नाम के चक्र में
गुजरती हुई जिंदगी को
कल सुबह की है प्रतीक्षा।
एक नए वर्ष की प्रतीक्षा
जनवरी की पहली तारीख
जिसमें है नव जीवन का उल्लास।

रचनाकार : विनय कांत मिश्र

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार का निर्णायक जनादेश: सुशासन की जीत, स्थिरता की वापसी”

बिहार का निर्णायक जनादेश- नीतीश कुमार की वापसी, एनडीए की प्रचंड जीत और भारतीय राजनीति…

18 minutes ago

जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो--मोहन द्विवेदी सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के…

25 minutes ago

बाल दिवस के रूप मे मनाया गया पंडित नेहरू का जन्मदिन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार बाल दिवस के शुभ अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय चकरा…

1 hour ago

जी7 बैठक में गुटेरेस से मिले जयशंकर, वैश्विक हालात और भारत की भूमिका पर हुई अहम चर्चा

जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त…

2 hours ago

विद्यालय, कोथ में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

2 hours ago

नन्हे सितारों ने जगमगाया बाल मेला

शिव बालक स्मारक एपीएस प्ले वे स्कूल में बच्चों की रचनात्मकता का धमाल, अभिभावकों ने…

2 hours ago