अपराध नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन, थाना घोसी को मिला जिले में पहला स्थान

थाना घोसी बना जनपद का नंबर-1 थाना, उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद मऊ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना घोसी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिला स्तर पर किए गए समग्र मूल्यांकन में थाना घोसी को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सफलता थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग, जनसंपर्क और त्वरित कार्रवाई का परिणाम मानी जा रही है।

क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन ने थाना घोसी के कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा में अपराधों के समयबद्ध निस्तारण, नियमित गश्त व्यवस्था, फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई और जनता से संवाद की मजबूत प्रणाली को सराहा गया। इन्हीं मानकों के आधार पर थाना घोसी को जिले का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें –ओमान में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, भारत–ओमान रिश्तों को मिली नई मजबूती

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, हेड मोहर्रिर इंद्रेश यादव, आरक्षी अवनीश कुमार यादव और महिला आरक्षी काजल सिंह शामिल हैं। सभी को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने कहा कि थाना घोसी की इस उपलब्धि के पीछे पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना भी है। थाना घोसी की टीम ने दोनों ही स्तरों पर सराहनीय प्रदर्शन किया है।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को भविष्य में भी इसी समर्पण, पारदर्शिता और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। थाना घोसी की यह सफलता अन्य थानों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

7 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

8 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

8 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

8 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

8 hours ago