मरीजों से सम्मानजनक व्यवहार और रेफरल मामलों में कमी के निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की अहम बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पतालों के प्रबंधन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय पुरुष तथा घोसी के टड़ियाव स्थित 100 शैय्या युक्त अस्पताल की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान ओपीडी, आईपीडी, सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, मेजर और माइनर सर्जरी जैसी सेवाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय से डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें –अपराध नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन, थाना घोसी को मिला जिले में पहला स्थान

जिला महिला चिकित्सालय में डाटा ऑपरेटर की कमी के कारण उत्पन्न समस्याओं पर जिलाधिकारी ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में खराब सीवर और नाली व्यवस्था को लेकर नगर पालिका को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के लिए कहा गया।

जिला चिकित्सालय पुरुष में बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष ओपीडी, आईपीडी, एक्सरे, सीटी स्कैन और सर्जरी सेवाओं में बेहतर प्रगति दर्ज की गई। यहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की मांग पर जिलाधिकारी ने शासन से पत्राचार कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वहीं टड़ियाव घोसी स्थित सौ शैय्या अस्पताल में महिला डॉक्टर की तैनाती न होने से संस्थागत प्रसव प्रभावित होने की जानकारी दी गई। इस पर भी जिलाधिकारी ने शीघ्र समाधान के संकेत दिए।

बैठक में रेफरल मामलों में अनावश्यक वृद्धि पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि केवल आवश्यक मामलों में ही रेफर किया जाए। इस बैठक में संबंधित सीएमएस, नगर पंचायत प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमक्खी पालन कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण…

3 minutes ago

थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद…

9 minutes ago

देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में हड़कंप, शिक्षक पर दो छात्राओं से छेड़खानी का आरोप

देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, POCSO में मुकदमा…

11 minutes ago

देवरिया में पहली बार गूंजेगी छात्र संसद की हुंकार, 10 अक्टूबर को जुटेंगे युवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना…

11 minutes ago

बारिश-तेज हवाओं के बीच सड़क पर उतरे डीएम, बाधित आवागमन व बिजली व्यवस्था तत्काल कराई दुरुस्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज हो रही बारिश एवं तेज चल रही…

14 minutes ago

राज्यसभा की 10 सीटें और मिशन 2027, योगी की दिल्ली बैठकों ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी…

17 minutes ago