1.54 करोड़ के मनी ट्रेल की जांच में जुटी 5 स्टेट की पुलिस, गोरखपुर पुलिस जांच में करेगी सहयोग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चीन के दो युवकों ने यूपीआई के जरिये गोरखपुर के पिता व पुत्र के एकाउंट से 5 दिन में 1.52 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है।
अब इसकी जांच में तमिलनाडु की चेन्नई, तेलंगाना, इंदौर, हैदराबाद और बंगलुरू की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इन राज्यो के शहरों की पुलिस ने गोरखपुर के गोरखनाथ राजेन्द्र नगर स्थित एक्सिस बैंक को नोटिस भी दिया है इन राज्यो के शहरों की पुलिस जल्द ही गोरखपुर आकर दोनो एकाउंट होल्डर, एकाउंट खुलवाने वाले रिश्तेदार व बैक कर्मचारियों से पूछ ताछ भी करेगी गोरखपुर पुलिस अपने स्तर से यंहा नया एफआईआर दर्ज नही करेगी और आगे की जांच नही करेगी बस
मामले के बारे मे गुरुवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गोरखनाथ के शान्तिपुरम निवासी सचिदानन्द दुबे व उनके बेटे अख़िलानन्द ने अपने रिश्तेदार सोनू मिश्रा के कहने पर गोरखनाथ के एक्सिस बैंक में दो सेविंग एकाउंट खुलवाया था.इन दोनों के खाते से 25 अगस्त 2022 से 30 अगस्त 2022 के बीच 5 दिनों में 1.54 करोड़ रुपये का लेनदेन नेट बैंकिंग के जरिये किया गया. जिसकी भनक एकाउंट होल्डरों को नही थी उनके एकाउंट में दूसरा मोबाइल नम्बर दर्ज कर नेट बैंकिंग की जा रही थी. साथ ही दोनो के एकाउंट से ही केरल, तमिलनाडु, हैदराबाद, तेलंगाना, इंदौर, बंगलूरु के करीब 1000 से ज्यादा खातों में रुपये भेजे गए थे
एसपी सिटी ने बताया कि सचिदानन्द मजदूरी करते है उनका साला सोनू नोएडा में कंटेंट राइटिंग का काम करता है. उसी के सम्पर्क में आये निकोलस व कॉइल्स नामक उसके कस्टमर ने कहा कि उन्हें दो एकाउंट की जरूरत है. जिसके बाद सोनू ने अपने जीजा व भांजे आख़िलानन्द को एक्सिस बैंक में एकाउंट खोलने को कहा और खुद ले जाकर एकाउंट खुलवाया सोनू ने पुलिस को बताया कि निकलोस चीन का रहने वाला है और वंहा की एक कम्पनी में काम करता है उधर तमिलनाडु समेत अन्य राज्यो के शहरों में भी पहले से इस प्रकरण में केस दर्ज था एसपी सिटी को तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि इनका एक गिरोह है जो लोगो के खाते में पहले पैसे डलवाता है और फिर बाद में उनसे डबल पैसा देने का वादा कर पैसे वसूल कर फ्रॉड करता है. एसपी ने बताया कि अब गोरखपुर पुलिस मामले की जांच नही करेगी और न ही यहाँ पर एफआईआर करेगी. बस वंहा की पुलिस की जांच में सहयोग किया जाएगा वही एसपी में बताया कि मामले में बैंक की भी लापरवाही सामने आई है 5 दिन में सेविंग एकाउंट में इतनी बड़ी रकम आने पर बैंक को एलर्ट जारी करना चाहिए था।

rkpshomnath

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

3 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

7 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

7 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

8 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

8 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

8 hours ago