योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुचे-पण्डित गिरीश तिवारी


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) लार विकास खण्ड पर क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया।जिसमें विकास कार्यों से सम्बंधित कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को सही ढंग से लागू करने पर जोर दिया। इस पंचायत समिति की बैठक में क्षेत्र के प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि योजनाओ का लाभ जरूरत मंद लोगों तक पहुंचे इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास होंगे।
सबके प्रयास से ही विकास कार्य सम्भव है।
आज सरकार सभी को समान रूप से लाभ दे रही है।
लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसके लिए हमे प्रतिबद्ध होना पड़ेगा।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायत से ऐतिहासिक कार्य होंगे। लार ब्लॉक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवम ग्राम प्रधान एकजुट होकर विकास की गाथा लिखेंगे।
उक्त अवसर पर आसनारायन सिंह,दीनानाथ प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह,डॉ0 बीबी सिंह,विमल पाल,भोला सिंह,अभय सिंह,अखिलेश दूबे, घनश्याम गुप्ता,मंजीत सिंह,अली अकबर,शुभम साहनी,अंशु सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

8 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

10 hours ago

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

18 hours ago

पूर्वांचल को नई रफ्तार, देवरिया में करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…

18 hours ago

एल्गोरिदम के पीछे छिपी सेंसरशिप: Digital युग में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ता संकट

✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…

18 hours ago

मंदिर में देव प्रतिमा खंडित होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोल्हुई (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सोनार गली में बुधवार दोपहर एक…

18 hours ago