सशक्त बूथ ही विजय की पहली सीढ़ी: सबल सिंह


बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सबल प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ को मजबूत करने की सलाह देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती ही प्रत्याशियों के विजय की पहली सीढ़ी है।
बुधवार को उपनगर बड़हलगंज स्थित एक मैरेज लान में भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सबल सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा तय की गई रणनीति की जानकारी देते हुये कहा कि अगर हमने पार्टी के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुये बूथों को सशक्त कर लिया तो किसी भी चुनाव में हमारी विजय निश्चित है। बूथ सशक्तिकरण अभियान आगामी नगर निकाय चुनाव ही नही 2024 के लोकसभा चुनावों की विजय की नीति भी तय करेगा।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। इस अवसर पर भाजपा की रणनीति के तहत लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण की चार खंडो वाली प्रति को पूर्व जिलापाध्यक्ष कमलेश पटेल एडवोकेट, मण्डल अध्यक्ष अखण्ड शाही और संचालन कर रहे महामंत्री दुर्गेश मिश्र ने पढ़ कर कार्यकर्ताओं को सुनाया।
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ महेश उमर, रविकृष्ण अग्रवाल, श्रीकांत सोनी, राजकुमार जायसवाल, राजीव पाण्डेय, गोपाल यादव, गुड्डू मिश्र, सन्तोष कुमार, प्रशांत शाही, वीरेंद्र गुप्ता वीरू एडवोकेट, रविन्द्र कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, प्रकाशवीर जायसवाल, श्रीनिवास सोनी, सुनील सोनी आदि मौजूद थेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

1 hour ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

1 hour ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

2 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

2 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

2 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

2 hours ago