राजस्व परिषद अध्यक्ष के आगमन से पहले अधिकारियों ने लंबित कार्यों का किया समीक्षा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राजस्व परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार का बुधवार को आगमन से पहले तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन अपने-अपने कार्यायलयों एवं न्यायालयों रिकॉर्ड रुम का सफाई अभियान युद्ध स्तर पर कराकर फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने का कार्य किया। राजस्व परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार बुधवार को एनेक्सी भवन सभागार में अधिकारियों संग बैठक करेंगे, बृहस्पतिवार को जनपद के किसी भी तहसील का भ्रमण कर फाइलों के रखरखाव न्यायालयो में लंबित मुकदमों का निरीक्षण करेंगे। उससे पूर्व सदर तहसील में किए गए साफ सफाई फाइलों के रखरखाव मुकदमो का निस्तारण लेखपालों द्वारा आइजीआरएस जात, निवास, आय अंश निर्धारण सहित अन्य किए गए कार्यों का समीक्षा का जायजा लिया। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी तहसील सभागार में बैठक के दौरान, राजस्व निरीक्षक और लेखपालों द्वारा अपने क्षेत्र में भूमि विवाद का संतोषजनक जबाव नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा ग्राम सभाओं में अवैध कब्जे को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विवादित भूमि रजिस्टर की स्थिति की समीक्षा की। आइजीआरएस जात निवास अंश निर्धारण सहित कार्यों को कुशलता पूर्वक ना कार्य करने वाले लेखपालों को फटकार लगा या बार-बार निर्देशित किए जाने के बावजूद भी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं होने वाले लेखपालों को चेतावनी दिया। यदि लापरवाही से कोई घटना घटित हुई तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी। एसडीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। राजस्व निरीक्षक हों या लेखपाल, उन्हें अपने क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का धरातल पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को चिह्नित करें, जिनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह कानूनगो विनय श्रीवास्तव प्रदुम्न सिंह सहित अन्य राजस्व निरीक्षक लेखपाल संबंधित पटलों के पटल प्रभारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

48 minutes ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

4 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

4 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

4 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

4 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

4 hours ago