राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सवर्ण आर्मी का धरना प्रदर्शन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर मंडल में राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं तानाशाही रवैया के विरोध में सवर्ण आर्मी के तत्वधान में एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन 17 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से गांधी प्रतिमा टाउन हॉल गोलघर गोरखपुर में आयोजित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए सवर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात धर दुबे ने बताया कि आम जनता राजस्व विभाग के भ्रष्ट क्रियाकलाप एवं तानाशाही रवैया से पीड़ित एवं परेशान हो रही है, और विभाग के बड़े अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं अधिकारियों के भ्रष्ट क्रियाकलाप एवं तानाशाही रवैया पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं जिससे पूरे गोरखपुर मंडल में राजस्व के विवादों का निस्तारण नहीं हो पा रहा । आम जनता अपने जमीन पर हो रहै अवैध कब्जे से परेशान है। भू माफिया नंबर की जमीन के साथ-साथ सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा धड़ल्ले से करते जा रहे हैं और शासन एवं प्रशासन उदासीन बना हुआ है। राजस्व विभाग से पीड़ित जनता एसडीएम से लेकर जिलाधिकारी कमिश्नर ,शासन प्रशासन ,मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल आदि पर प्रार्थना पत्र देते देते एवं अधिकारियों का चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गई है, लेकिन उसकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा। दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में इस प्रकार की घटनाएं होना अत्यंत चिंता जनक है। उन्होंने राजस्व विभाग से पीड़ित गोरखपुर मंडल के सभी आम जनमानस से धरना स्थल पर पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

10 hours ago