Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के क्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुलिस लाइन और चंद्रशेखर पार्क में हो रही तैयारियों की का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के साथ वहां पर हो रहे साफ सफाई और सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व सारी तैयारियां पूरी कर ली जाए। जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन को उन्होंने निर्देश दिया कि मीडिया पास पहले से ही तैयार कर लिया जाए। जिससे कि मीडिया कवरेज करते समय मीडिया कर्मियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने चंद्रशेखर पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की प्रतिमा के अनावरण के संबंध में तैयारियों का जायजा लिया और निर्देश दिया कि पार्क को सुव्यवस्थित कर लिया जाए और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments