बीडीओ ने कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का वीडीओ डाॅ चन्द्रशेखर कुशवाहा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रभारी वार्डेन से विद्यालय से सम्बन्धित सूचनाओं का जायजा लिया। वहीं कम्पोजिट विद्यालय रतनपुर पहुंचकर छात्र संख्या, नामांकन, बच्चों की उपस्थिति, एमडीएम भवन आदि का जायजा लिया। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा नवनिर्मित एमडीएम सेड का निरीक्षण किया। एमडीएम सेड मे लगे टायलीकरण, रंगाई-पुताई व सफाई को देखकर काफी प्रभावित दिखे। वीडीओ ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह की सराहना करते हुए एमडीएम सेड मे विद्युतीकरण कराकर जल्द संचालित करने का निर्देश दिया इसके साथ ही कायाकल्प के तहत एमडीएम भवन सही कराने का निर्देश दिया है।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया,
एपीओ शशिकांत कुमार, जेई लालजी वर्नवाल, आनन्द मिश्रा, शिक्षा मित्र गोविन्द साहनी, साफिया खातून आदि लोग मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर: जेल में बंद परवेज परवाज की मौत, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से भी आया था चर्चा में

फोटो फाइल परवेज परवाज दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, कई मुकदमों से रहा सुर्खियों में; गोरखपुर…

40 minutes ago

चेन्नई मेट्रो को PM मोदी की बड़ी सौगात! CM विजय के साथ किया सफर, 4,900 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन

फोटो X चेन्नई में मेट्रो का नया दौर शुरू, जानिए कब से आम यात्रियों को…

53 minutes ago

यूपी में भाजपा का बड़ा चुनावी दांव! 124 विधायकों की रिपोर्ट पर मचा हड़कंप, कट सकते हैं कई दिग्गजों के टिकट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…

4 hours ago