राशन वितरण में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम नंदांव निवाशी सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि, हमारे गांव के सरकारी गल्ले की दुकान पर कोटेदार राजेंद्र यादव हम लोगों से अंगूठा लगवा कर राशन नहीं देता है और जिन लोगों को देता भी है तो उनको प्रति यूनिट पीछे 1 किलो राशन कम देता है, जिसकी शिकायत हमलोग सप्लाई इंस्पेक्टर से पूर्व में भी किए थे परंतु कोटेदार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इस तरह से कोटेदार का मनोबल बढ़ा हुआ है जो शिकायत करने पर आय दिन हम सभी को मारने पीटने की धमकी देता है । वहीं प्राथना पत्र लेते हुए तहसीलदार राजीव कुमार ने ग्रामीणों को आश्वाशन दिया की प्रकरण की जांच कर कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। वहीं जब इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कोटेदार की शिकायत पूर्व में भी मिल चुकी है जिसका एक टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।
धरना प्रदर्शन करने में शामिल रहे बहादुर सरोज,बृजलाल,अंगद,बबलू, रामआसरे,सीता, किसमती,मीना, रामा,माया,निर्मला आदि।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

6 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

7 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

22 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

1 day ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago