कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य राजस्व अधिकारी चन्द्रेश कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज प्रकाश राठौर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराते हुए शपथ दिलाई।इस दौरान संविधान में उल्लिखित भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के संकल्प को दोहराया गया। साथ ही सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म एवं उपासना की आजादी तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता जताई गई।कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि वे संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों को अपने कार्यव्यवहार में आत्मसात करें तथा संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसके साथ ही आपसी सौहार्द, बंधुता, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…
जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नवचयनित सहायक लेखाकारों एवं लेखा परीक्षकों के लिए 27…
कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिलाया गया नागरिक कर्तव्यों का बोध देवरिया…
शिक्षकों, प्रोफेसरों और डॉक्टरों के पद खाली क्यों? क्या नेताओं की कुर्सियां जनता की जरूरतों…
उपशीर्षक: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश, मद्रास हाईकोर्ट की चेतावनी और संविधान के अनुच्छेद 129,…