एयर फोर्स में तैनात थे नरेंद्र मिश्र
भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) प्राप्त समाचार के मुताबिक बिहार राज्य के सिवान जिला के गुठनी प्रखंड स्थित मिश्र छापर ग्राम निवासी बंशीधर मिश्र के पुत्र नरेंद्र मिश्र का गाजियाबाद में दौड़ लगाने के क्रम में हार्ट अटैक से मौत होने की खबर सामने आई है।
इस खबर की सूचना जैसे ही गांव वालों को लगी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली सूचना के मुताबिक एयर फोर्स गाजियाबाद बाद में पोस्टेड नरेंद्र मिश्र द्वारा रेस लगाने के क्रम में ही हार्ट अटैक से जमीन पर गिर पड़ने से अफरा तफरी मच गई जिससे टीम में रहे टीम के लोगों ने ही अस्पताल पहुंचाया और वहां ही हार्ट अटैक के कारण उनका देहांत हो गया, एयर फोर्स में तैनात रहे नरेंद्र मिस्र 2026 में रिटायर होने वाले थे किन्तु उनके परिवार के लिए यह दुख की घटना है कि 2 साल पहले ही गाजियाबाद में पदस्थापना के दौरान दौड़ लगाने के क्रम में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वही उनके डेड बॉडी को सुरक्षित एयर फोर्स की टीम सिवान जिले के गुठनी प्रखंड के पैतृक गांव मिश्र छपरा लाया गया है जैसे ही उनका शव को गांव लाया गया तभी गांव में शोक की लहर दौड़। भूतपूर्व मुखिया बिस्वार पंचायत मुखिया संजय सिंह मौके पर मौजूद रहे दुख के साथ परिवार वालों को सांत्वना देते हुए नरेंद्र मिश्रा के शव को दरौली के सरयू नदी घाट पर एयर फोर्स की टीम सलामी दिए ग्राम वासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
यूपी में चाइनीज मांझे का खूनी खेल! वाराणसी में साड़ी कारोबारी की मौत, आखिर प्रतिबंध…
फोटो goo दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई और पाबंदियां: सुप्रीम कोर्ट ने साफ की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…
यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल संघ लोक…
Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…