खोराबार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)इलाके के कुसम्ही स्थित जलनिगम का कार्य करा रही कंपनी के यार्ड से बुधवार को सरिया चोरी हो गया। कंपनी के एचआर अखंड राज सिंह के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस गुरूवार की सुबह दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज के हंडिया के खपटिहां सैदाबाद निवासी अखंड राज सिंह एचसीसी लिमिटेड कं पनी में एचआर के पद पर हैं। उनकी कंपनी गोरखपुर में जलनिगम का कार्य करा रही है। कंपनी का आफिस व यार्ड कुसम्ही बाजार में है, जहां कंपनी का सामान रखा जाता है। अखंड राज सिंह ने तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह कंपनी के यार्ड से सरिया का कटपीस चोरी हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
जलनिगम का कार्य करा रही कंपनी के यार्ड से सरिया चोरी, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES