बलुआ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चहनियां/चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने अभियुक्त नीतीश यादव को मुखबीर की सूचना पर सराय टेढ़कि पुलिया पर, बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, विगत कई दिनों से फरार चल रहा था।वह गांव के ही रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ शादी का झासा देकर शारिरिक शोषण करता रहा, जिससे परेशान हो कर लड़की ने गंगा में डूब कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव कि रहने वाली लड़की चहनिया क्षेत्र के एक कॉलेज में बी०ए० की छात्र थी 2 मई कि सुबह सुबह करीब 9:00 अपने घर से निकल कर मोबाइल से बात करने के बाद अपने चचेरी बहन के साथ कॉलेज के लिए निकल गई। बीएड प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल के लिए परिजनों से बात कर निकल गई। परंतु परीक्षा छोड़कर दोनों साथ में सैदपुर पुल गई जहां दोनों एक साथ गंगा में छलांग लगा ली, सैदपुर घाट पर बैठ मल्हार ने नाव को दौड़ा दिया। एक लड़की जो बैग लेकर कुदि थी उसे मल्लाहों ने बाहर निकाला किंतु दूसरी लड़की डूब गई। घटना की सूचना बलुआ थाना को मिली मौके पहुँच कर सैदपुर कोतवाली पुलिस ने बेहोश लड़की को सीएचसी पर भेज दिया जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल में भेज दिया गया। घटना के बाद पिता बलुआ थाने में अभियुक्त के खिलाफ तहरीर दिया था ।शनिवार को टेढ़कि की पुलिया सराय के पास बलुआ थाना पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में बलुआ पुलिस इंस्पेक्टर डॉक्टर आशीष मिश्रा ने बताया कि, तहकीकात के बाद गांव के ही लड़के नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है लड़की नाबालिक थी लड़का ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण की बात कबूल की हैं, कानूनी कार्रवाई कर पास्को एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में जेल भेजा जा रहा है ।

Karan Pandey

Recent Posts

नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते 1 जून को चार घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि नवलपुर…

1 hour ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक अभियुक्त को आजीवन काराव

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट जनपद देवरिया में “आपरेशन कन्विक्शन’’ के तहत जनपदीय…

2 hours ago

दो दिन तक बच्चों की धमाचौकड़ी से गुलजार रहा ब्लूमिंग बड्स स्कूल

जिप लाइन से रेन डांस तक: दो दिन तक स्कूल कैंपस में गूंजती रही बच्चों…

2 hours ago

सैनिकों और गरीबों के लिए समर्पित सुपर स्पेशियलिटी सुविधा, मऊ में योगी का बड़ा संदेश

मऊ( राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनपद मऊ के ताजोपुर…

1 day ago

मऊ में विकास का महाकुंभ: मुख्यमंत्री योगी ने दी ₹392 करोड़ की 114 परियोजनाओं की सौगात, माफियाओं को दी सीधी चेतावनी

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जनपद के…

1 day ago

बस्ती स्वास्थ्य विभाग में तबादला नीति पर सवाल, 28 साल से एक जिले में जमे चीफ फार्मासिस्ट पर गंभीर आरोप

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में तबादला नीति को लेकर एक बार…

1 day ago