Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedसंयुक्त मोर्चा के आवाह्न पर भारत बंद के अंतर्गत बदायूँ भी होगा...

संयुक्त मोर्चा के आवाह्न पर भारत बंद के अंतर्गत बदायूँ भी होगा बंद-यूनियन

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने राष्ट्रीय आवाहन पर 16 फरवरी को संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर भारत बंद के आवाहन पर, बदायूं में भी भारत बंद भारतीय किसान यूनियन करेगी। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने देते हुए बताया प्रधानमंत्री की वादा खिलाफी किसानों के साथ धोखा से नाराज किसान पूरे देश भर में भारत बंद करके अपना आक्रोश ज़ाहिर करेंगे। सक्सेना ने कहा जिस तरह किसान अमावस्या के दिन हल नहीं चलता है इस तरह 16 फरवरी के लिए किसान पूरी तरह हड़ताल पर रहेगा, कोई भी कृषि का कार्य नहीं करेगा इसके लिए गांव-गांव संपर्क किया जा रहा है, मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधर इस आंदोलन के लिए हर तहसील में घूम कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव भी अपनी युवा प्रकोष्ठ के साथ मौजूद रहेंगे। मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने कहा अब किसानों के लिए इससे बढ़िया मौका नहीं है हर तरफ से किसानों के साथ धोखा किया गया है। प्रधानमंत्री जैसी पद पर आसीन होने के बाद अन्न दाताओं को धोखा देना उनके साथ वादा खिलाफी करना अब सरकार के लिए जवाब देने का मौका आया है। केंद्र सरकार किसान आयोग के अध्यक्ष स्वामीनाथन को भारत रत्न किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न देकर वोट बताने के लिए गोटिया चल रही है,सही मायने में तो किसानों को साथ भला करने से ही किसानों का भला होगा इन्हीं नेताओं द्वारा किसानों के लिए नीतियां तैयार की गई उन नीतियों को लागू किया जाए तो इससे बड़ा तोहफा किसानों के लिए कुछ भी और नहीं है। किसान खाली हाथ वोट के खातिर उन नेताओं को भारत रत्न दे रहे हैं जिन नेताओं ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी वह उसके हकदार हैं लेकिन उनकी नीतियों को भी लागू करना सरकार का फर्ज बनता है तभी उन नेताओं का भारत रत्न साकार होगा वरना उन नेताओं भारत रत्न का मतलब नहीं है इन नेताओं ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है उनकी नीतियां उनके सिद्धांत लागू करना ही भारत रत्न होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments