पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के आह्वान पर, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष जय नरायन यादव के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण व प्रतिनिधित्व लागू करने की मांग को लेकर, महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गोरखपुर की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। नेतागणों ने इस दौरान मांग सम्बन्धी नारे भी लगाये। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव पी.सी.सी. सदस्य उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी लखनऊ मौजूद रहें।
जिलाध्यक्ष जय नरायन यादव एवं महानगर अध्यक्ष अशोक निषाद ने संयुक्त रूप से कहा कि, निकाय चुनाव में साजिशन पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व को खत्म करने को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। मौजूदा भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग का अधिकार हटाना चाहती है। सरकार दलितों व पिछड़ों के हक को छीनना व सुनियोजित तरीके से खत्म करना चाहती है, हम ओ.बी.सी. आरक्षण को लेकर रहेंगे। अपने हक के लिए जरूरत पड़ी तो आन्दोलन भी करेंगे।
प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग देवेन्द्र कुमार निषाद धनुष ने कहा कि मौजूदा सरकार, सरकारी नौकरियों से लेकर चुनाव आरक्षण तक पिछड़े, दलितों के हक को खत्म करना चाहती है। यह सरकार दलित, पिछड़ों की हितैषी नहीं है। सरकार का रवैया ठीक नहीं है समय आने पर पिछड़ा वर्ग समुदाय सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगा।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पी.सी.सी. सदस्य दिलीप कुमार निषाद, प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग देवेन्द्र निषाद धनुष, स्नेहलता, निर्मला वर्मा, गोरखनाथ यादव, अशोक कश्यप, राजकुमार यादव, धु्रवचन्द पासवान, चन्द्रशेखर यादव, जितेन्द्र यादव, रवि यादव, संजीत यादव, शिवनरायन यादव, संदीप निषाद, प्रमोद निषाद, विपुल निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

36 minutes ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

40 minutes ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

49 minutes ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

1 hour ago

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

3 hours ago