फॉरेंसिंग जांच ट्रेनिंग कार्यशाला का एसएसपी व एम्स निदेशक ने किया उद्घाटन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l एम्स के आर्टोरियम हाल में एम्स निर्देशक डॉक्टर सुरेखा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने फॉरेंसिक साइंस ट्रेनिग कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा थानों के संबंधित उपनिरीक्षक यहां पहुंच कर बारी बारी से ट्रेनिंग में प्रतिभाग कर दक्षता प्राप्त करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस की ट्रेनिंग, प्राप्त करने वाले राजपत्रित अधिकारी एम्स संस्थान में ही फॉरेंसिक साइंस साइबर सिक्योरिटी, की जांच आसान करने में दक्षता प्राप्त कर लेने से अफसरों को दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही कम समय में सटीक रिपोर्ट मिल सकेगी। फॉरेंसिक मामलों की जांच के लिए अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। फॉरेंसिक के विशेषज्ञ होने से यहां गंभीर मामलों की जांच हो जाएगी। अभी फॉरेंसिक के मामलों में रिपोर्ट आने में देरी होती है, जिससे न्यायालयों में भी सरकार की ओर से पक्ष रखने में समय लगता है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर एम्स निदेशक सुरेखा पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा मानुष पारीक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एनसीसी युवाओं में राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना जगाता है: कर्नल जयशंकर चौधरी

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को मिला सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता का मार्गदर्शन गोरखपुर…

10 minutes ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

2 hours ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

2 hours ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

2 hours ago