बाबा जय गुरुदेव का सत्संग शाकाहार अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर जनपद(राष्ट्र की परम्परा)
गढ़िया रंगीन स्थित कृषक जनता इंटर कॉलेज परिसर में बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों द्वारा भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा के उत्तराधिकारी सतीश चंद्र राष्ट्रीय उपदेशक ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शाकाहार अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए मांसाहार त्यागकर शुद्ध और सात्विक जीवन शैली अपनानी चाहिए।
सत्संग में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। आयोजक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
इस अवसर पर अवधेश यादव, अजय पाल यादव, सोनपाल यादव सहित बाबा जय गुरुदेव के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सत्संग को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं से समाज में सद्भाव, शांति और शाकाहार का संदेश फैलाने की अपील की गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

छात्रवृत्ति समस्याओं को लेकर छात्रों ने की मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)विकास भवन स्थित कार्यालय में छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या…

1 hour ago

24 मार्च को जिले में होगा भव्य सामूहिक विवाह आयोजन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 मार्च…

1 hour ago

बलिया में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रम, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत…

1 hour ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें, मौके पर 7 का निस्तारण

गैस न मिलने की शिकायत पर डीएम ने एजेंसी जांच के दिए आदेश दूसरे की…

1 hour ago

नहर की पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, झोपड़ियां ध्वस्त—इलाके में हड़कंप

विरोध के बीच चला बुलडोजर, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली…

1 hour ago

IIT Patna Research: सुल्तानपुर के डॉ. सौरभ शुक्ला का कमाल, नीदरलैंड जर्नल में चयनित हुआ शोध

सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर विवेक नगर निवासी स्वर्गीय उमेश चंद्र…

4 hours ago