बीएड वार्षिक परीक्षा: नकल करते पांच परीक्षार्थी पकड़े गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित बीएड प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा के अन्तर्गत “शैक्षिक प्रशासन एवं प्रबंधन” विषय की परीक्षा गुरुवार को प्रातः पाली में प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल द्वारा पांच परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार एक परीक्षार्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ, दो परीक्षार्थी गाइड के पृष्ठों के साथ, एक परीक्षार्थी हस्तलिखित चिट के साथ तथा एक अन्य परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र पर विषय से संबंधित सूचना लिखे होने के कारण अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। सभी को परीक्षा में अनुचित साधन उपयोग का दोषी पाया गया।
परीक्षा केंद्र की व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापक डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ. कौशलेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, रितेश त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह एवं विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में संपन्न हुई। महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल में श्रीकृष्ण पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, विश्वजीत दुबे, पूनम उपाध्याय, श्रेष्ठा श्रीवास्तव एवं शक्ति उपाध्याय शामिल रहे, जिन्होंने प्रवेश द्वार पर गहन जांच के उपरांत परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुल 478 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 457 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया जबकि 21 अनुपस्थित रहे। केंद्र पर कुल चार महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
परीक्षा संचालन में आंतरिक सचल दल के अतिरिक्त सुनीता गौतम, सीमा पाण्डेय, शाहिदा खातून, ममता शुक्ला, माया, विशाल सिंह, अमन राय, उमेश सिंह एवं आलोक गुप्ता समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

21 minutes ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

1 hour ago

देवरिया में ठेकेदारों की आवाज प्रशासन तक पहुंची, आठ ज्वलंत मुद्दों पर हुई अहम वार्ता

एडीएम प्रशासन से मिले संजय तिवारी, सौंपा मांगपत्र अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

जिस कलम ने बेखौफ उठाई जनहित की आवाज, उसकी खामोशी पर भावुक हुए एसपी,परिवार को बड़ी मदद

मजबूत कलम की खामोशी ने झकझोरा एसपी का दिल! दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार…

2 hours ago

रोजगार मेले में 785 युवाओं को मिली नौकरी, 20 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के…

4 hours ago

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के टोला भरवलिया में…

4 hours ago