कम्पोजीट विद्यालय के अध्यापक ने स्कूल में आए बच्चों का कलावा काटा

बीएसए ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )

खबर उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी शिक्षा क्षेत्र के लाखीपुर कम्पोजीट विद्यालय के अध्यापक परमानन्द कुमार द्वारा विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं का कलवा काटने का आरोप लगा है । गांव के किसी व्यक्ति ने विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष भानु प्रकाश पाण्डेय को इसकी जानकारी दे दी । जिसके बाद संगठन के लोग भारी संख्या में विद्यालय पर पहुंच गए इसके बाद अध्यापक मौके से फरार हो गया ।

 बता दे की लाखीपुर कम्पोजीट विद्यालय के अध्यापक परमानन्द कुमार द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का कलावा काटने की शिकायत विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष भानु प्रकाश को दी गई जिसके बाद जब विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुचे तब तक कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापक परमानंद मौके से फरार हो गया । विश्व हिन्दु परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रांत अध्यक्ष भानू प्रकश पाण्डेय ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय से की है ।

भानू प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि अध्यापक परमानंद कुमार ने सनातन धर्म का अपमान किया है किसी भी हाल में सनातन विरोधियों के इस प्रकार के कृत्य को बर्दास्त नहीं किया जायेगा । उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने कहा कि उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच कराई जायेगी । अगर अध्यापक परमानंद पर लगे आरोप सत्य पाये गये तो उनके खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

5 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

11 hours ago