जब अपराधियों का होता है खेल तो आजमगढ़ जेल प्रशासन हो जाता है फेल

जेल में बंद अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में नाकाम है जेल प्रशासन आजमगढ़

बैरकों की तलाशी के दौरान बरामद हुए तीन मोबाइल फोन
जेलर ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के इटौरा जेल में बंद कुख्यात अपराधियों द्वारा संचालित किए जा रहे आपराधिक नेटवर्क, को ध्वस्त करने में जेल प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण शुक्रवार को जेल की बैरकों के निरीक्षण के दौरान तीन मोबाइल फोन की बरामदगी की गई है। इस मामले में जेलर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सिधारी थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जेल परिसर में स्थित बैंरकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बैरक नंबर आठ तथा आठ- ए की तलाशी के दौरान जेल प्रशासन ने सुरक्षित ठिकानों पर छिपाए गए, तीन अदद मोबाइल फोन बरामद किया। हालांकि मोबाइल किसके द्वारा छिपाकर रखे गए थे, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी। इस संबंध में जेल प्रशासन ने दोनों बैंरको में बंदियों से पूछताछ की लेकिन कोई नतीजा हासिल नहीं हो सका। देर शाम जेलर विकास कटिहार की तहरीर पर सिधारी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 hour ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

4 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

5 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

15 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

18 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

22 hours ago