Wednesday, January 14, 2026
HomeSportsलार को हराकर आजमगढ़ फाइनल मे

लार को हराकर आजमगढ़ फाइनल मे

रोमांचक मैच मे आजमगढ़ ने लार को 3-1 से हराया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) इंडियन डाईवर्सिटी पब्लिक स्कूल के नेतृत्व मे बरहज नगर स्थित श्रीकृष्ण इंटर कालेज आश्रम के मैदान में फुटबॉल मैच का सेमी फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और लार के बीच खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि कृष्णानंद सिंह रिंकू द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, बॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया गया ।
खेल के शुरुआती दौर में ही आजमगढ़ ने एक गोल दाग कर अपनी बढ़त बना लिया था।इस बढ़त को कायम रखते हुए हाफ टाइम के बाद आजमगढ़ ने लार को तीन 3 गोल दाग कर फाइनल मैच मे प्रवेश कर लिया। दर्शकों से पूरा मैदान खचाखच भरा रहा।
इस अवसर पर केशव तिवारी,छोटेलाल, दिलीप मद्धेशिया, रमेश सिंह, अशोक मद्धेशिया, विष्णु जायसवाल मैनेजर तिवारी, लकी बसू,आदित्य भार्गव, सूजल परमिन्दर आदि मौजूद रहे। मैच के दौरान मैच रेफरी मकसूद आलम एवं लाईन मैन दिलीप मद्देशिया व रमेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments