जातियों के जनगणना का फैसला राहुल गांधी व कांग्रेस के संघर्ष की जीत – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। केन्द्र सरकार द्वारा जातियों के जनगणना कराने का फैसला लिया जाना नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के संघर्ष की जीत है। उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के साथियों ने जिस मुखरता के साथ यह आवाज उठाई उसी के कारण केन्द्र सरकार को मजबूरी में यह निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ा। उम्मीद है कि जनगणना का काम जल्द से जल्द शुरू होगा। इस जातीय जनगणना के वजह से हर वर्ग को उचित भागीदारी व न्याय मिलेगा सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।देश की जनता राहुल गांधी के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।इनके नेतृत्व में ही देश व समाज का चौमुखी विकास होगा।राहुल गांधी जब जब इस आवाज को सदन में उठाने का काम किए तब तब भाजपा व उनके सहयोगी दलों के नेताओं ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह कार्य समाज हित में नही है।लेकिन राहुल गांधी कभी भी अपने पथ से विचलित नहीं हुए, लगातार पूरे देश में अभियान चला कर इस जातीय जनगणना की आवाज बुलंद करते रहे। जिसके कारण यह निर्णय लेना पड़ा।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिट्टी लदी ट्रॉली बनी मौत का कारण, सड़क हादसे में विवाहिता की दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर कोतवाली क्षेत्र के सवना गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक…

6 hours ago

यूपी में सस्ते टेंडर डालने वालों पर शिकंजा, खराब निर्माण पर 2 साल बैन

यूपी पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: 15% से ज्यादा कम बोली लगाने वालों…

15 hours ago

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

19 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

1 day ago